सोना के कड़ा वाले परिवार का गया तीर्थ में पिंडदान और श्राद्ध कर्म से जुड़ा सेवा-संकल्प।
हमारी परंपरा
कुलपरंपरा और यजमानों का संबंध
गया जी में हमारा परिवार कई पीढ़ियों से पिंडदान और श्राद्ध कर्म के लिए आने वाले यजमानों का मार्गदर्शन करता रहा है। हर यजमान की वंश-परंपरा और स्थानीय विधि का सम्मान करते हुए हम सेवा देते हैं।
शास्त्रसम्मत मर्यादा
विधि का पालन शास्त्र और तीर्थ की मर्यादा के अनुसार हो, यही हमारा पहला नियम है। कोई भी चरण जल्दबाज़ी में नहीं, बल्कि धैर्य और सही क्रम में किया जाता है।
सरल और पारदर्शी व्यवस्था
श्रद्धालुओं को यात्रा से पहले आवश्यक जानकारी, तैयारी और व्यवस्था स्पष्ट रूप से बताई जाती है, ताकि परिवार बिना असमंजस के पिंडदान कर सके।